शादी रद्द करने की धमकी देने के बाद लड़की की मां ने 10 लाख रूपए और 80 ग्राम सोने का इंतज़ाम किया
तिरुवनंतपुरम:
केरल में रहने वाली 21 साल की एक मुस्लिम युवती को अभी शादी किए एक महीना भी नहीं गुज़रा था कि उसके पति ने वाह्ट्सएप पर संदेश भेजकर उसे तलाक़ दे दिया।
युवती का आरोप है कि पति के छोड़ देने के बाद उसके ससुराल वालों ने भी उस पर अत्याचार किए। लड़की को शक है कि उसका पति फिलहाल दुबई में है और उसे ढूंढने के लिए राज्य महिला आयोग से मदद मांगी गई है।
एनडीटीवी से बातचीत में लड़की ने कहा 'उसने मुझे अपना काम के बारे में गलत जानकारी दी थी और घर का पता भी फर्ज़ी था। हम घर में तीन औरतें हैं और हम मानसिक, शारीरिक और आर्थिक हर लिहाज़ से टूट चुके हैं। हम उसे ढूंढ भी नहीं पा रहे हैं। हमारे पिता भी इस दुनिया में नहीं हैं।'
10 लाख रूपए का दहेज
बीते दिनों की बात करते हुए लड़की ने कहा 'मैं बहुत डर गई हूं। एक बार तो पुलिस मुझे उसके घर से बचाकर ले गई थी। हमें वो पैसा चाहिए जो हमने उसे शादी के वक्त दिया था।'
बताया जा रहा है कि दुल्हे ने शादी न करने की धमकी भी दी थी जिसकी वजह से लड़की की मां ने 10 लाख रूपए और 80 ग्राम सोने का इंतज़ाम किया था।
लड़की का कहना है कि फिलहाल लड़का या उसके परिवार से कोई भी कोर्ट या पुलिस के सामने हाज़िर नहीं हुआ है।
अजीबोगरीब बयान...
2014 दिसंबर में लड़की की शादी हुई और उसके कुछ ही हफ्ते बाद उसे वाह्ट्सऐप पर 'तलाक़' का संदेश भेज दिया गया।
इतने महीनों की यातना के बाद लड़की ने आखिरकार हिम्मत बटोरकर पाला, कोट्टायम स्थित महिला आयोग की अदालत में शिकायत दर्ज कराई।
लड़की ने अपने पति के एक हैरतअंगेज़ बयान के बारे में भी बताया 'मुझे अभी भी याद है जब मैंने उससे तलाक की वजह पूछी तो उसने कहा कि उसे सेव पसंद है लेकिन वो आम भी खाना चाहता है।'
पीड़ित की मां ने अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगाते हुई कहा कि लड़की कई महीनों से ठीक से सोई भी नहीं है।
वहीं केरल के महिला आयोग ने विदेश में रहने वाले केरल प्रवासियों के मामले को देखने वाले नोर्का (Non -Resident Keralites Affairs) विभाग से लड़के का 'पता' लगाने के लिए कहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
केरल, वाह्ट्सएप पर तलाक़, केरल महिला आयोग, नोर्का, Kerala, Divorce On Whatsapp, Kerala Women Commission, Non -Resident Keralites Affairs