विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2019

दिग्विजय सिंह ने बताया, जब 1970-71 में उन्हें जनसंघ में शामिल होने का मिला था ऑफर, दिया था ये जवाब

कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि बीजेपी को बताना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे देशभक्त था या नहीं.

दिग्विजय सिंह ने बताया, जब 1970-71 में उन्हें जनसंघ में शामिल होने का मिला था ऑफर, दिया था ये जवाब
बीजेपी नेता ने पूछा 50 साल बाद यह बात क्यों याद आई
नई दिल्ली:

कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि बीजेपी को बताना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे देशभक्त था या नहीं. दिग्विजय ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘भाजपा नेता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन वे यह बताएं कि नाथूराम देशभक्त था या नहीं.'' उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की विचारधारा गांधी के बिल्कुल विपरीत है.'' 

दिग्विजय सिंह बोले- महात्मा गांधी जिंदा होते तो कश्मीर से Article 370 हटाए जाने के फैसले के खिलाफ निकालते मार्च

दिग्विजय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 1970-71 में संघ के कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने मुझसे जनसंघ में शामिल होने के लिए कहा था. हालांकि मैं वहां नहीं गया, क्योंकि मैं गांधी को मानता हूं और मुझे सद्बुद्धि आ गई. उनसे पूछा गया था कि भाजपा नेता कह रहे हैं कि 50 साल बाद यह बात क्यों याद आई है, तो उनका कहना था कि ‘मैं शुरू से इसी बात को कहता आ रहा हूं. 

Video: कांग्रेस विधायक और दिग्विजय सिंह के भाई ने राहुल गांधी पर किया हमला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digvijay Singh, Digvijay Singh On BJP, Digvijay Singh On Nathuram Godse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com