विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2021

दिल्ली में डेंगू-चिकुनगुनिया रिजर्व बेड बढ़ाने का आदेश, कोरोना के इलाज के आरक्षित बेड इस्तेमाल होंगे

नए आदेश के अनुसार, अब मौजूदा समय में रिजर्व्ड कोरोना बेड में से भी एक तिहाई पर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का इलाज हो सकेगा.

डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया के मामले दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बढ़े
नई दिल्ली:

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal)  के अस्पतालों में कोरोना के लिए रिजर्व बेड के एक तिहाई का इस्तेमाल डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया (Dengue-Chikungunya) के इलाज के लिए किया जा सकेगा. दिल्ली में बढ़ते डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के केस को देखते हुए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेश जारी किया है.  इससे पहले 18 अक्टूबर को भी कोरोना के लिए रिजर्व बेड की संख्या में कमी करने का आदेश जारी हुआ था. लोकनायक अस्पताल (LNJP)  में कोरोना के लिए रिज़र्व 700 बेड्स की संख्या घटाकर 450 कर दी गई थी.

दिल्ली में डेंगू के मामले 1 हजार के पार, एक हफ्ते में 280 से अधिक केस आए सामने

जबकि राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कोरोना के लिए रिजर्व 600 बेड की संख्या घटाकर 350 कर दी गई थी. निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को भी आदेश दिया गया था कि जिनकी क्षमता 100 बेड्स या इससे ऊपर की है, वे अपनी कुल बेड्स क्षमता के 30% की जगह केवल 10% बेड कोरोना के लिए रिजर्व रख सकते हैं.लेकिन नए आदेश के अनुसार, अब मौजूदा समय में रिजर्व्ड कोरोना बेड में से भी एक तिहाई पर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का इलाज हो सकेगा.

UP के कानपुर में मिला Zika Virus का मरीज, अलर्ट मोड में केंद्र, टीम रवाना की

कोविड महामारी के बाद अब डेंगू के 'डंक' ने दिल्ली-एनसीआर को हिलाकर रख दिया है. डेंगू को लेकर दो साल पहले जैसी स्थिति दिख रही है. 2019 में देश में डेंगू के सबसे ज्यादा केस रिपोर्ट हुए थे. 2019 में अक्‍टूबर तक देश में डेंगू के 1.14  लाख मामले रिपोर्ट हुए थे. इस साल अब तक  85 हजार मामले मिल चुके हैं.  उत्‍तर प्रदेश (UP) में अब तक सबसे ज्यादा डेंगू के केस दर्ज हुए हैं. यूपी में करीब 13 हजार केस आए हैं.

डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छरों को दूर रखने के ये हैं खास उपाय

महाराष्ट्र और पंजाब में करीब 9-9 हजार मामले रिपोर्ट हुए हैं.  राजस्थान और गुजरात में करीब 6-6 हजार, हरियाणा में करीब 2 हजार और दिल्ली में 1200 से ज्यादा डेंगू केस सामने आए हैं.इस साल अब तक देश में डेंगू के कारण 49 मरीजों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा 22 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, राजस्थान में 13 और यूपी में 7 मरीजों की मौत हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dengue-Chikungunya, Delhi Dengue Cases, UP Dengue Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com