विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2019

राष्ट्रीय महत्व के मामलों और J&K में अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग

RSS के पूर्व विचारक के एन गोविंदाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है और पांच जजों की संविधान पीठ में अनुच्छेद 370 को हटाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की है.

राष्ट्रीय महत्व के मामलों और J&K में अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग
एन गोविंदाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की
  • RSS के पूर्व विचारक के एन गोविंदाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल
  • 370 को हटाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग
  • इस मामले को सूचीबद्ध होने पर सुनवाई करेंगे- सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली:

RSS के पूर्व विचारक के एन गोविंदाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दाखिल की है और पांच जजों की संविधान पीठ में अनुच्छेद 370 (Article 370) को हटाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की है. याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में दिए अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट में कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की इजाजत दी थी. ये मामला राष्ट्रीय महत्व का है जिसे भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया कवर करता है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग की इजाजत दे. साथ ही कहा गया है कि वैकल्पिक तौर पर वीडियो रिकॉर्डिंग, वॉयस रिकॉर्डिंग और कोर्ट में आधिकारिक तौर पर ट्रांस्रिकप्ट तैयार करने के लिए विशेष तैनाती भी की जा सकती है. 

केरल के सबरीमला मंदिर जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पर सहमति जताई है लेकिन जल्द सुनवाई से इंकार करते हुए कहा है कि इस मामले को सूचीबद्ध होने पर सुनवाई करेंगे. दरअसल गोविंदाचार्य ने अयोध्या विवाद की सुनवाई की भी लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की थी. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री को नोटिस जारी कर पूछा था कि सुप्रीम कोर्ट में कितने समय में लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था हो सकती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Article 370, Jammu Kashmir, Live Streaming, Ayodhya Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com