तिहाड़ जेल में 30 साल की महिला कैदी ने फांसी लगाने का प्रयास किया

तिहाड़ जेल में 30 साल की महिला कैदी ने फांसी लगाने का प्रयास किया

तिहाड़ जेल (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

दिल्ली की तिहाड़ जेल में 30 साल की एक महिला कैदी ने आज कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि इस बारे में सुरक्षा गार्डों को एक अन्य कैदी ने सूचना दी और फिर महिला कैदी को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बाद में इस महिला कैदी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और उसे काउंसिलिंग के लिए भेज दिया गया। उसकी पहचान परमिंदर के रूप में की गई है। वह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रही है।