दिल्ली के चांद बाग इलाके के दंगों में 'आप' पार्षद ताहिर हुसैन के कथित भूमिका के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को दरकिनार करने की मांग की. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह किसी भी पार्टी का हो. भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि हुसैन के घर से पेट्रोल बम, पत्थरों से भरे बोरे, तेजाब के पाउच और अन्य सामानों की बरामदगी से दंगों के पीछे की एक बड़ी साजिश उजागर हुई है. उत्तर पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 अन्य घायल हुए हैं. इसके अलावा बड़े पैमाने पर निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है जिसमें वाहन, मकान और दुकान शामिल हैं.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
मनोज तिवारी ने आरोप लगाया, 'आम आदमी पार्टी के पार्षद ने दिल्ली में अग्रिम तैयारी की थी, लेकिन 'आप' इसे ढकने का प्रयास कर रही है. आम आदमी पार्टी का दोहरा रवैया लोगों के समक्ष उजागर हो गया है.' हुसैन ने दंगों में अथवा गुप्तचर ब्यूरो के कर्मचारी की हत्या में शामिल होने से इनकार किया है.
Delhi Violence: AAP पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का केस दर्ज
बता दें कि AAP पार्षद ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) के खिलाफ हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का मामला दर्ज होने के बाद अब उनपर पार्टी ने भी कार्रवाई की है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया है. आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. पार्टी ने ट्वीट किया, 'ताहिर हुसैन पर लगे आरोपों की जब तक जांच नहीं हो जाती और वह पाक साफ निकलकर नहीं आते तब तक वह प्राथमिक सदस्यता से निलंबित रहेंगे.' ताहिर पर IB कर्मी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है. अंकित शर्मा के पिता की शिकायत पर ताहिर हुसैन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
VIDEO: दिल्ली हिंसा मामले में AAP पार्षद पर हत्या का केस दर्ज । अन्य VIDEO देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं