विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2021

6 किसान नेताओं को पूछताछ के लिए मिला नोटिस, देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे ये 44 नेता

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने छह किसान नेताओं को पूछताछ के लिए आज क्राइम ब्रांच के दफ्तर बुलाया है. इसके अलावा 44 किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है.

6 किसान नेताओं को पूछताछ के लिए मिला नोटिस, देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे ये 44 नेता
ट्रैक्टर रैली हिंसा के तहत 44 किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है.
नई दिल्ली:

26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के तहत दिल्ली में कई जगहों पर हुई हिंसा की जांच कर रही दिल्ली पुलिस क्राइम ने छह किसान नेताओं को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. इन सभी छह नेताओं को शुक्रवार यानी आज ही क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इनमें बूटा सिंह बुर्जगिल, दर्शन पाल सिंह, राकेश टिकैत और सरमन सिंह पंढेर जैसे नेता शामिल हैं.

इसके अलावा, कुल 44 किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर यानी LOC भी जारी हुआ है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी जॉय टिर्की ने FRRO को LOC जारी करने का लेटर लिखा है. लेटर में डीसीपी ने 26 जनवरी हिंसा की समयपुर बादली में दर्ज हुई FIR का जिक्र करते हुए कहा है कि ये सभी नेता जांच के दौरान देश से भागने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए अगर ये ऐसा करें तो इन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया जाए. इन 44 नेताओं में बड़े नाम, राकेश टिकैत, मेधा पाटेकर, योगेंद्र यादव के हैं.

सभी नेताओं के नाम आप यहां देख सकते हैं-

1. डॉक्टर दर्शन पाल, बीकेयू क्रांतिकारी, (दर्शनपाल गुट)
2. कुलवंत सिंह संधू, जम्हूरी किसान सभा पंजाब 
3. बूटा सिंह बुर्जगिल, भारतीय किसान सभा, दकोंडा
4. निर्भय सिंह ढुढिके, कीर्ति किसान यूनियन (ढुढिके गुट)
5. रुल्दु सिंह, पंजाब किसान यूनियन (रुल्दु ग्रुप) 
6. इंद्रजीत सिंह, किसान संघर्ष समिति (कोट बूढ़ा गुट)
7. हरजिंदर सिंह टांडा, आज़ाद किसान संघर्ष समिति 
8. गुरबख्श सिंह, जय किसान आंदोलन 
9. सतनाम सिंह पन्नू, किसान मज़दूर संघर्ष समिति (पिद्दी ग्रुप)
10. कंवलप्रीत सिंह पन्नू, किसान संघर्ष समिति (पंजाब)
11. जोगिंदर सिंह उग्रहा, भारती किसान यूनियन, (उग्रहां)
12. सुरजीत सिंह फूल, भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी)
13. जगजीत सिंह दलेवाल, भारतीय किसान यूनियन, (सिधुपुर)
14. हरमीत सिंह कादियां, बीकेयू (कादियां)
15. बलबीर सिंह राजेवाल, भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल)
16. सतनाम सिंह साहनी, भारतीय किसान यूनियन (दोआबा)
17. बोघ सिंह मनसा, भारतीय किसान यूनियन (मनसा)
18. बलविंदर सिंह ओलख, माझा किसान समिति
19. सतनाम सिंह बेहरु, इंडियन फार्मर असोसिएशन ऑफ इंडिया
 20. बूटा सिंह शादीपुर, भारतीय किसान मंच
21.बलदेव सिंह सिरसा, लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी
22. जगबीर सिंह टाडा, दोआबा किसान समिति
23. मुकेश चंद्र, दोआबा किसान संघर्ष समिति
24. सुखपाल सिंह दफ्फार, गन्ना संघर्ष समिति
25. हरपाल संघा, आज़ाद, किसान समिति दोआब
26. कृपाल सिंह नाथूवाला, किसान बचाओ मोर्चा
27. हरिंदर सिंह लखोवाल, भारतीय किसान यूनियन लखोवाल
28. प्रेम सिंह भंगू, कुलहिंद किसान फेडरेशन
29. गुरनाम सिंह चंदूनी, भारतीय किसान यूनियन (चंदूनी)
30. राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन
31. कविता कुर्णगुति, महिला किसान अधिकार मंच
32. ऋषिपाल अंबावता, भारतीय किसान यूनियन, (अंबावता)
33. वी.एम. सिंह, ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमिटी
 34. मेधा पाटकर, एक्टिविस्ट, नर्मदा बचाओ
 35. योगेंद्र यादव, स्वराज इंडिया
36. अविक साहा, जय किसान आंदोलन, (स्वराज इंडिया)
37. प्रेम सिंह गहलोत, ऑल इंडिया किसान सभा
38. जुगराज सिंह
39. लखवीर सिंह श्रान
40. संदीप सिंह सिद्धु
41. दीप सिद्धु
42. बलदेव सिंह
43. प्रीत ग्रोवर
44. जरनैल सिंह काली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
देश के इन राज्‍यों के लिए IMD का भारी बारिश का अनुमान, जानें आपके यहां का मौसम का हाल
6 किसान नेताओं को पूछताछ के लिए मिला नोटिस, देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे ये 44 नेता
सुनीता केजरीवाल ने विभव की फोटो शेयर कर लिखा 'सुकून भरा दिन', स्वाति मालीवाल ने किया रिएक्ट
Next Article
सुनीता केजरीवाल ने विभव की फोटो शेयर कर लिखा 'सुकून भरा दिन', स्वाति मालीवाल ने किया रिएक्ट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com