दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद के निकट तक ट्रैक्टर रैली निकालने के मामले में केस दर्ज कर लिया है. संसद मार्ग थाने में कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एमवी एक्ट,आईपीसी 188 और महामारी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. राहुल गांधी ट्रैक्टर लेकर पार्लियामेंट तक कैसे पहु्ंचे इस बात की जांच भी दिल्ली पुलिस कर रही है.पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब तक कि जांच में पता चला है कि रविवार देर रात एक कंटेनर में रखकर ट्रैक्टर को लुटियन जोन इलाके में लाया गया था. दरअसल, संसद के मानसून सत्र के कारण इलाके में धारा-144 लागू रहती है. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी समेत कई बीजेपी नेताओं ने ट्रैक्टर रैली को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा था.
राहुल गांधी का ट्वीट- चीन की हरकतों को नजरअंदाज किया तो भविष्य में मुश्किलें पैदा होंगी
ऐसे में राहुल गंधी बिना किसी पूर्व सूचना के इस तरह ट्रैक्टर के साथ कैसे संसद भवन पहुंचे.इस बात की बाकायदा जांच शुरू की गई तो यह पता चला कि रविवार देर रात एक कंटेनर में रखकर ट्रैक्टर को लुटियन जोन इलाके में लाया गया था. ताकि कृषि कानून के विरोध में उसे चलाकर संसद तक पहुंचा जा सके. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। इस ट्रैक्टर के आगे और पीछे कोई नंबर प्लेट भी नही थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी की ओर से इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं ली गई थी. दिल्ली पुलिस का कहना है कि फिलहाल ये ट्रैक्टर केस प्रॉपर्टी है. इस ट्रैक्टर के आगे और पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं होने के कारण इसके मालिक का भी कोई पता अभी नहीं चल पाया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक नई दिल्ली इलाके में ट्रैक्टर चलाने और लाने पर पहले से ही पाबंदी है ऐसे में ये मोटर एक्ट का सीधा-सीधा उल्लंघन है.
गौरतलब है कि संसद का मॉनसून सत्र 19 जुलाई को शुरू हुआ था. तभी से विपक्षी दल महंगाई, कृषि कानूनों की वापसी और पेगासस जासूसी कांड का मुद्दा उठा रहे हैं. हालांकि हंगामे के कारण एक दिन भी संसद विधिवत तरीके से चल नहीं पाई है. संसद के मानसून सत्र के बीच ही किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालकर राहुल गांधी संसद तक पहुंचे थे.ट्रैक्टर में राहुल गांधी के साथ कई अन्य कांग्रेस नेता भी बैठे थे, जो हाथों में कृषि कानूनों की वापसी की तख्तियां लिए हुए थे. राहुल खुद ट्रैक्टर चला रहे थे.
राहुल गांधी किसान आंदोलन को समर्थन देने ट्रैक्टर से संसद पहुंचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं