विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2019

जामिया हिंसा के बाद पुलिस ने कहा- स्थिति नियंत्रण में, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया

दक्षिण दिल्ली में रविवार को हिंसा के कुछ घंटों बाद पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और कुछ लोगों को तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है

जामिया हिंसा के बाद पुलिस ने कहा- स्थिति नियंत्रण में, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया
हिंसा के दौरान 6 पुलिस वाले भी हुए घायल
  • जामिया में हुई हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बयान
  • बताया- प्रदर्शनकारियों ने 4 बसें और 2 पुलिस वाहनों को आग के हवाले किया
  • हिरासत में लिए गए लोगों की जानकारी नहीं
नई दिल्ली:

दक्षिण दिल्ली में रविवार को हिंसा के कुछ घंटों बाद पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और कुछ लोगों को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर को दक्षिण दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में दाखिल हुई. 

'जामिया में भड़की हिंसा के बाद बिना इजाजत यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसी दिल्ली पुलिस'

दक्षिण पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने चार बसों और दो पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान छह पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के भीतर से पुलिस पर पत्थरबाजी की गई जिसके बाद उन्हें भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. बिस्वाल ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन उनके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी. 

Video: जामिया हिंसा के चश्मदीद ने NDTV को बताया, कैसे लगी बस में आग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamia Millia Islamia, Delhi Police, Delhi Police On Jamia Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com