राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधियों के मंसूबे इतने बढ़े हुए हैं कि वो खुलेआम अपराध को अंजाम दे रहे हैं. यहां तक कि वो इतने बेखौफ़ हैं कि दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल को ही अगवा कर ले रहे हैं. ताजा मामला कश्मीरी गेट इलाके का है, जहां 21 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे अपराधियों ने एक कॉन्सेटेबल को अगवा कर लिया. जब कॉन्स्टेबल सचिन कश्मीरी गेट इलाके में पेट्रोलिंग कर रहा था, तब उसने देखा कि एक बस में बहुत सारे लोग बैठे हैं लेकिन उससे एक महिला की चिल्लाने की आवाज़ आ रही है.
इसे देखकर सचिन को लगा कि कुछ गड़बड़ है. वो फौरन उस बस के अंदर दाखिल हो गया. लेकिन उसे इस बात का अंदाज़ा बिल्कुल नही था कि बस के अंदर बदमाश हैं. बदमाशों ने सचिन को देखते ही तुरंत बस के दरवाजे बंद कर दिए और सचिन को पकड़कर उसकी पिस्तौल, पर्स और मोबाइल छीन लिया. इतना ही नहीं बदमाशों ने कॉन्स्टेबल सचिन की पिटाई भी की. बदमाश कॉन्स्टेबल सचिन को किडनैप कर बस समेत फिरोजाबाद ले गए और वहाँ उसे चलती बस से फेंक दिया और बस लेकर फरार हो गए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
FCI का टेंडर दिलाने के नाम पर ठग लिए करोड़ों रुपये, आखिर चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे
सचिन किसी तरह जान बचा कर पास के थाने में पहुँचा और मामले की जानकारी अपने सीनियर को दी. दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. लेकिन इस वारदात से पुलिस महकमे में भारी गुस्सा है. साथ ही लोगों में भी दहशत है कि अगर किसी पुलिस वाले का यह हश्र किया बदमाशों ने तो आमजन का क्या होगा?
अपराधियों की धरपकड़ के लिए दिल्ली पुलिस ने की 'कॉप्स ऑन व्हील्स' मुहिम की शुरुआत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं