विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2015

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर खुद को गोली मारने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर खुद को गोली मारने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
दिल्ली मेट्रो- प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर कथित तौर पर खुद को गोली मारने वाले 22 वर्षीय व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान शिबेश अधिकारी के तौर पर हुई है, जो मानसिक रूप से अस्थिर है। उसने घटना के क्रम का असंगत विवरण दिया है।

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस के एक दल को आरोपी के उत्तर प्रदेश स्थित गांव उसके बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए भेजा गया है, जो जांच के लिए आवश्यक है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नोएडा जा रहा था। उसने चांदनी चौक से मेट्रो पकड़ी थी और राजीव चौक पर उतर कर उसने कथित तौर पर खुद के सिर पर गोली मारने की कोशिश की, लेकिन उसका निशाना चूक गया और गोली कंधे में जा लगी।

हादसे के बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल शाम उसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी, जिसके बाद आज उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
"तिरुपति के प्रसादम में जानवर की चर्बी..." : चंद्रबाबू नायडू ने लगाया आरोप तो YSRCP ने भी दिया जवाब
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर खुद को गोली मारने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
नीरज चोपड़ा महज 1 सेमी से चैंपियन बनने से चूके, एंडरसन पीटर्स को पहला स्थान
Next Article
नीरज चोपड़ा महज 1 सेमी से चैंपियन बनने से चूके, एंडरसन पीटर्स को पहला स्थान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com