राष्ट्रीय राजधानी के लाजपत नगर (Lajpat Nagar) इलाके में केंद्र सरकार (Central Government) के एक अधिकारी की कार से विभाग के स्टांप और ऑफिस की चाबियों सहित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी (Important Documents Stolen) होने का मामला सामने आया है. कार का शीशा तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया. यह घटना 31 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे हुई, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है. हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
पीड़ित की पहचान अनिर्बान गुहा के रूप में हुई है. केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय में सहायक आयुक्त गुहा ने पुलिस को बताया कि 31 मार्च की शाम को उनकी कार अचानक रुक गई, जिसके बाद वह मैकेनिक की तलाश में निकल पड़े. वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ है और उनका बैग चोरी हो गया है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
फर्जी तांत्रिक पत्थर को 'जादुई' बताकर कर रहे थे ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
बैग में विभाग के टिकट, महत्वपूर्ण दस्तावेज, कार्यालय और घर की चाबियों के साथ ही 10,000 रुपये और अन्य सामान था. इस मामले में पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है.
दिल्ली के बुराड़ी में भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं