- यूके से आ रहे यात्रियों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने जारी किए अहम आदेश
- एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट अनिवार्य, खर्च यात्री ही उठाएंगे
- जो यात्री नेगेटिव पाए जाएंगे, वे भी 7 दिन के लिए इंस्टिट्यूशनल क्वारन्टीन
ब्रिटेन में नए कोरोनावायरस स्ट्रेन ( UK Covid Strain) के बीच वहां से भारत आने वाली फ्लाइट फिर शुरू होने के मद्देनजर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Government) ने अहम आदेश जारी किया है. दिल्ली सरकार के आदेश के मुताबिक यूके से आने वाले सभी यात्रियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाएगा और इसका खर्चा भी वही यात्री देंगे.
आदेश के मुताबिक, जो यात्री पॉजिटिव पाए जाएंगे, उन्हें एक अलग इंस्टीट्यूशनल आइसोलेशन फैसिलिटी में रखा जाएगा. इसके अलावा जो यात्री नेगेटिव पाए जाएंगे, उन्हें 7 दिन के लिए इंस्टिट्यूशनल क्वारन्टीन किया जाएगा और फिर 7 दिन के लिए होम क्वारन्टीन किया जाएगा. दिल्ली सरकार ने यह आदेश ट्रायल बेसिस पर 14 जनवरी तक के लिए जारी किया है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देश में कोरोनावायरस के यूके स्ट्रेन के 9 नए मामले, कुल संख्या हुई 82
केंद्र सरकार ने जो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SoP) जारी किए थे, उसके मुताबिक यूके से आने वाला अगर कोई व्यक्ति एयरपोर्ट पर हुए आरटी पीसीआर टेस्ट में नेगेटिव पाया जाता है तो उसे 14 दिन घर में रहने कि सिर्फ सलाह दी जाएगी, जबकि दिल्ली सरकार ने 7 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारन्टीन और 7 दिन होम क्वारन्टीन करने का आदेश जारी किया है.
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूके से आ रही फ्लाइट पर प्रतिबंध 31 जनवरी तक जारी करने की मांग की थी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के साथ राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की हुई बैठक के दौरान भी यह मांग उठाई थी.
नए कोरोना स्ट्रेन के फैलने के दौरान 246 यात्रियों को लेकर UK से भारत आ रही है पहली एयर इंडिया फ्लाइट
बता दें कि यूके में मिले कोरोनावायरस स्ट्रेन के बाद वहां से आज उड़ान सेवा दोबारा शुरू हो रही है. एयर इंडिया की पहली फ्लाइट 246 यात्रियों को लेकर आ रही है. कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिलने के बाद 23 दिसंबर को सरकार ने घोषणा की थी 31 दिसंबर तक दोनों देशों के बीच फ्लाइट्स की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा. इसे बढ़ाकर 5 जनवरी तक कर दिया गया था. अब आज से फ्लाइट्स फिर शुरू हो रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं