विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2013

दिल्ली : जमीन दिलाने के बहाने किया महिला से गैंगरेप

दिल्ली में गैंगरेप
पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में एक महिला ने तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है।
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में एक महिला ने तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है।

महिला खेती की जमीन पट्टे पर लेने के लिए इस डीलर से संपर्क में थी, लेकिन धोखा देकर प्रॉपर्टी डीलर ने वारदात को अंजाम दिया। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि की गई है। मेडिकल में पीड़ित के साथ रेप की पुष्टि हो चुकी है और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली गैंगरेप, महिला से गैंगरेप, उस्मानपुर में गैंगरेप, Delhi Gangrape, Gangrape In Usmanpur, Gangrape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com