Delhi Lockdown: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को चिट्ठी लिखी है. उप राज्यपाल अनिल बैजल (Anil Baijal) द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने के फैसले को पलटने के मामले को लेकर यह चिट्ठी लिखी है. सिसदिया ने कहा है कि दिल्ली सरकार इस मामले की फाइल दोबारा एलजी के पास भेजेगी, एलजी से कहें इस बार फ़ैसले को ना रोकें.
मनीष सिसोदिया ने अमित शाह को लिखे पत्र में कहा है कि 'केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होटल और साप्ताहिक बाजारों को खोलने का निर्णय लिया तो आपने उप राज्यपाल महोदय के जरिए उसे पलटवा दिया.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा है कि 'दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है. यूपी और कर्नाटक में मामले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन वहां पर होटल और साप्ताहिक बाजार खुले हुए हैं. समझ से परे है कि जिस राज्य में कोरोना नियंत्रण में बेहतर काम किया उसे अपने कारोबार बंद रखने के लिए क्यों बाध्य किया जा रहा है?'
जब बीजेपी शासित राज्यों में होटल और बाजार खुल गए तो दिल्ली में रोक क्यों : आम आदमी पार्टी
सिसोदिया ने कहा है कि 'दिल्ली का 8 प्रतिशत कारोबार और रोजगार होटल ना खुलने के कारण ठप पड़ा है. साप्ताहिक बाजार बंद रहने से 5 लाख परिवार पिछले 4 महीने से घर पर बैठे हैं. मेरा अनुरोध है कि अपने इस फैसले को बदलें और एलजी साहब को तुरंत मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को मंजूर करने के निर्देश दें.सरकार मंगलवार को एलजी साहब के पास इस मामले की फाइल दोबारा भेजेगी. आप उन्हें कह दें कि अब इसे ना रोकें.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं