राष्ट्रीय राजधानी (DELHI) में कोरोना महामारी (Covid-19) की रफ्तार लगातार कम होती नजर आ रही है. रोजाना सामने आने वाले कोरोना के नए मामले घटते ही जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग (Delhi Health Department) के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना (Delhi Corona update) के सिर्फ 19 नए मामले सामने आए हैं. राहत की बात यह है कि आज आया आंकड़ा इस साल का सबसे कम आंकड़ा है. पॉजिटिविटी रेट भी घटता जा रहा है. दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी (Delhi Corona Positivity Rate) रेट अब तक के सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वहीं, दिल्ली में कोरोना की जांच कराने वालों की संख्या ढाई करोड़ से ऊपर पहुंच गई है. नए मामलों का आंकड़ा इस पूरे साल में सबसे कम आने के साथ ही, पहली बार दिल्ली में संक्रमण दर 0.03 फीसदी हुई है. लगातार दूसरे दिन कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है. दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25,079 है. कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 430 है. वहीं, होम आइसोलेशन में 132 मरीज बीमारी का इलाज करा रहे हैं.
कोरोना महामारी से रिकवरी दर 98.22 फीसदी है. दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए 19 मामलों के बाद अब तक का कुल आंकड़ा 14,37,293 पर पहुंच गया है. 24 घंटे में 48 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं, जिसके बाद कोरोना को हराकर स्वस्थ होने वाले लोगों का कुल आंकड़ा 14,11,784 पर पहुंच गया है.
12 साल से ऊपर वाले बच्चों के लिए पहली कोरोना वैक्सीन को भारत में मंजूरी
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में 24 घंटे में 59,740 (RTPCR टेस्ट 47,534 एंटीजन 12,206) लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट कराया है. जिसके बाद अब तक कुल टेस्ट कराने वालों का आंकड़ा 2,50,42,978 पर पहुं गया है. कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या 239 है और दिल्ली में कोरोना डेथ रेट 1.74 फीसदी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं