- दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने की कई घोषणाएं
- 72 लाख लोगों को इस माह का राशन मुफ़्त मिलेगा
- कोरोना से जिनकी मौत हुई, उनके परिवार को 50 हजार का मुआवजा
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कोरोना महामारी में माता पिता को खोने वाले बच्चों को 2500 रुपये प्रति माह और मुफ्त शिक्षा देने का ऐलान किया है. सीएम केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की. इस मौके पर अहम घोषणाएं करते हुए उन्होंने बताया कि 72 लाख लोगों को इस महीने का राशन मुफ़्त मिलेगा. इसके अलावा 5 किलो राशन केंद्र सरकार की स्कीम से मुफ्त दिया जा रहा है यानी 72 लोग लाख लोगों को इस महीने राशन पूरी तरह से मुफ्त मिलेगा. जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और वह गरीब हैं उनके लिए भी दिल्ली सरकार राशन की व्यवस्था करेगी. उन्होंने कहा कि जो लोग राशन मांगेंगे और कहेंगे कि हम गरीब हैं उनको राशन दिया जाएगा जैसे पिछली बार दिया था वैसे ही इस बार भी देंगे.
पंजाब में 100% टीकाकरण कराने वाले गांवों को मिलेगी 10 लाख की विशेष सहायता, CM ने की घोषणा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से जिनकी मौत हुई, उनके परिवार को 50 हज़ार का मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा जिस परिवार में कमाने वाले व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई, उस परिवार को ₹50000 मुआवजे के साथ साथ 2500 रुपये महीना पेंशन दी जाएगी. ऐसे बच्चे जिनके मां-बाप, दोनों की मौत हो गई चाहे कोरोना से मौत, यानी दोनों में से किसी एक की कोरोना से मौत हुई उनके बच्चों को हर महीने 2500 रुपये, 25 साल तक मिलेंगे. इसके अलावा शिक्षा का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी. उन्होंने कहा, 'पिछले 4 से 5 दिन के अंदर मैंने और मेरे मंत्रियों ने बैठकर इस पर काफी विचार मंथन किया. हमने यह देखने की कोशिश की कि लोग कहां-कहां मुसीबत में हैं और कहां-कहां से पैसा बचा सकते हैंसभी जगहों से पैसा निकाल कर यह योजना आपके लिए बनाई है.'
सिंगापुर में आया कोरोना का नया वेरिएंट बच्चों के लिए खतरनाक, तुरंत बंद हों फ्लाइट्स: केजरीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं