दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से अपील की है कि सिंगापुर से आने-जाने वाली फ्लाइट्स तुरंत बंद की जाएं. उन्होंने सिंगापुर से आए कोरोनावायरस के दूसरे वेरिएंट को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है.
उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि बच्चों के लिए वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता पर काम हो. उन्होंने सरकार से अपील की कि 'सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद ख़तरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केंद्र सरकार से मेरी अपील:
1. सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों
2. बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो.'
सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद ख़तरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 18, 2021
केंद्र सरकार से मेरी अपील:
1. सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों
2. बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो
आज शाम 4 बजे के आसपास केजरीवाल के डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की भी संभावना है.
अगर दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर नजर डालें तो दिल्ली में कोरोना काफी हद तक काबू में होता दिख रहा है. मंगलवार को दिन में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट गिरने का सिलसिला बरकरार है.
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में पॉजिटिविटी गिरकर 7% के नीचे जा चुका है. यह दर 7 अप्रैल के बाद सबसे कम है. पिछले 24 घंटों में 4482 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 265 लोगों की मौत हुई है. एक्टिव मामलों की संख्या अपने पीक से लगभग आधी हो गई है. एक समय करीब एक लाख एक्टिव मामले हो गए थे, अब 50 हज़ार के करीब पहुंच गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं