विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2019

'Son Of MLA' वाले स्टीकर की कार स्पीकर के बेटे की बताने पर अकाली दल के MLA को मिला नोटिस, दी ये चेतावनी

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा को मानहानि का नोटिस भेजा है.

Also Read in
'Son Of MLA' वाले स्टीकर की कार स्पीकर के बेटे की बताने पर अकाली दल के MLA को मिला नोटिस, दी ये चेतावनी
  • दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने अकाली दल के विधायक को भेजा मानहानि का नोटिस
  • कहा- सात दिनों में लिखित में माफी मांगें मनजिंदर सिंह सिरसा
  • 'अगर सिरसा लिखित माफी नहीं मांगते तो करेंगे मानहानि का केस'
दिल्ली:

विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल (Ram Niwas Goel) ने गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) को मानहानि का नोटिस भेजा है. अकाली दल के विधायक ने 15 जुलाई को एक सफेद रंग की डस्टर कार की फोटो रीट्वीट की थी जिस पर 'सन ऑफ एमएलए' का स्टीकर लगा था. अकाली दल के विधायक ने दावा किया था कि इस कार का संबंध स्पीकर के बेटे से है. वहीं स्पीकर ने अकाली विधायक सिरसा के दावे को खारिज करते हुए कहा था कि वह सात दिनों में लिखित में माफी मांगें. अगर सिरसा ऐसा नहीं करते तो वह उन पर मानहानि का केस करेंगे. 

प्रणब मुखर्जी का बड़ा बयान: आसमान से नहीं उतरेगी 50 खरब डॉलर की इकोनॉमी, कांग्रेस सरकारों ने मेहनत से डाली है नींव

सिरिसा को स्पीकर के वकील ने मानहानि का नोटिस भेजा है. इसमें कहा गया है, 'कार मेरे क्लाइंट के बेटे से संबंधित नहीं है. लगाए गए गलत आरोपों से मेरे क्लाइंट की ख्याति कम हुई है.' बता दें कि सिरसा दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं. (इनपुट:एएनआई और पीटीआई से भी)


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Assembly Speaker, Ram Niwas Goel, Defamation Notice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com