विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2011

मुंबई धमाका : दिल्ली में हाई एलर्ट

दिल्ली के अलावा देश के कई बड़े शहरों जैसे बेंगलुरु, चेन्नई के बाजारों में भी हाई एलर्ट कर दिया गया है।
नई दिल्ली: मुंबई में सीरिलयर धमाकों के बाद दिल्ली में हाई एलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली के अलावा देश के कई बड़े शहरों जैसे बेंगलुरु, चेन्नई के बाजारों में भी हाई एलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मुंबई में विस्फोटों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन पर मुंबई में हुए सीरियल धमाकों का शक है। पुलिस को घटना स्थल का दौरा करने के बाद इस प्रतिबंधित संगठन पर इस तरह के हमले करने का शक है। गृहमंत्रालय ने इन धमाकों को आतंकी हमला बताया है। गौरतलब है कि मुंबई के झावेरी बाजार, कोलाबा और दादर में सीरियल ब्लास्ट की खबर है। ये ब्लास्ट झावेरी बाजार की खाऊ गली, दादर के कबूतरखाना और ओपरा हाउस के प्रसाद चैंबर में धमाका हुआ है। इन सीरियल ब्लास्ट के बाद मुंबई में हाई एलर्ट कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, एलर्ट, मुंबई, धमाका, Delhi, Alert, Mumbai, Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com