
झारग्राम:
पश्चिम बंगाल में झारग्राम के जंगल में एक महिला का शव मिला है। महिला का शव पेड़ से बंधा हुआ था। पुलिस ने बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी इलाके में करीब 10 दिन पहले एक अन्य महिला का शव पेड़ से लटक रहा था, जिसे पुलिस ने खुदकुशी का मामला बताया था। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पेड़ से लटका शव, पश्चिम बंगाल, महिला की हत्या, झारग्राम, Dead Body Tied To Tree, West Bengal, Jhargram, Woman Dead