विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम का भतीजा रंगदारी वसूली के मामले में गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के भतीजे रिजवान कासकर को रंगदारी वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया है.

Also Read in
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम का भतीजा रंगदारी वसूली के मामले में गिरफ्तार
दाऊद इब्राहीम का भतीजा गिरफ्तार
  • दाऊद इब्राहीम का भतीजा रंगदारी वसूली के मामले में गिरफ्तार
  • दाऊद के भाई इकबाल कासकर का बेटा है रिजवान
  • देश से भागने की कोशिश कर रहा था रिजवान
मुंबई:

पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम (Dawood Ibrahim) के भतीजे रिजवान कासकर (Rizwan kaskar) को रंगदारी वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि दाऊद के भाई इकबाल कासकर के बेटे रिजवान कासकर को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से बुधवार रात गिरफ्तार किया गया जब वह देश से भागने की कोशिश कर रहा था. अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले मुंबई पुलिस के रंगदारी वसूली निरोधी प्रकोष्ठ ने इब्राहीम के गिरोह के सदस्य फहीम मचमच के करीबी अहमद रजा वढारिया को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया.

बच्ची का Rape करके सऊदी भाग गया था आरोपी, केरल की आईपीएस ऐसे पकड़कर लाईं वापस

उन्होंने बताया, 'पूछताछ के दौरान रिजवान कासकर का नाम सामने आया. सूचना के आधार पर एक जाल बिछाया गया और बुधवार की रात मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उसे हिरासत में ले लिया गया जब वह देश से भागने की कोशिश कर रहा था.' अधिकारी ने बताया कि विस्तार से पूछताछ करने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई. (इनपुट:भाषा)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dawood Ibrahim, Rizwan Kaskar, Extortion Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com