विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2011

कैथल : पिता ने की 17 साल की बेटी की हत्या

हरियाणा के कैथल में पिता ने 17 साल की बेटी की हत्या कर दी। बेटी ने अपने उम्रदराज पति के साथ सुसराल जाने से इनकार कर दिया था।
कैथल: हरियाणा के कैथल में एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी की हत्या कर दी है। बेटी का कसूर इतना था कि उसने अपने 50 साल के पति के साथ सुसराल जाने से इनकार कर दिया था। इस लड़की ने नज़दीक के पुलिस थाने जाकर दो बार अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी पर दोनों बार पंचायत उसे समझाकर वापस ले आयी थी। इस लड़की की शादी अट्टा−साट्टा के रिवाजों से हुई थी जिसमें दो परिवारों के बीच दूल्हा और दुल्हन की अदला बदली की जाती है। लड़की इलाके के एसपी से शिकायत करने वाली थी पर उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। परिवार वालों ने हत्या के बाद इसका अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया पर रिश्तेदारों ने पुलिस को ख़बर कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में लड़की के चाचा और पिता को हिरासत में ले लिया है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरियाणा, कैथल, पिता, बेटी, हत्या
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com