3 Year Old Boy Accidentally Locks Himself In Car: गर्मियों में ऐसी घटनाएं अक्सर सुनने में आती हैं कि, किसी कार में बच्चे बंद रह गए. कुछ समझदार माता-पिता इस बात के लिए सजग रहते हैं. कुछ को बुरी खबर का सामना करना पड़ता है और कुछ ऐसे होते हैं, जिनसे पूरी सावधानी रखने के बावजूद कुछ लापरवाही हो ही जाती है. लुधियाना में एक व्यक्ति के साथ भी ऐसा ही हुआ, जिसकी नजरें चूकीं और तीन साल का बच्चा भरी दोपहरी में कार में बंद हो गया, लेकिन पिता ने जिस फुर्ती से फैसला लिया. उससे न सिर्फ बच्चे की जान बची, बल्कि वो उन सभी के लिए एक सीख भी बन गया, जो ऐसी लापरवाही का शिकार हो जाते हैं.
कार में बंद हुआ बेटा
सुंदरदीप सिंह ने अपने साथ हुए इस हादसे को ट्विटर पर शेयर किया है, वो अपने बच्चों को लेने के लिए प्री स्कूल गए थे. उस वक्त बेटे ने उनके हाथ से चाबी छीन ली और कार बंद कर ली. कार के ऑटोलॉक होने के थोड़ी देर बाद बेटा अंदर परेशान होने लगा. इस बीच सुंदरदीप सिंह ने अपने परिचितों और भाई को फोन लगाया. सभी को उन तक पहुंचने में 15 मिनट का वक्त लग रहा था, लेकिन कार में बैठे बच्चे का गर्मी और डर से बुरा हाल हो रहा था. ऐसे हालात में आमतौर पर दिमाग काम करना बंद कर देता है, लेकिन सुंदरदीप सिंह को ये अहसास था कि, वो जितना वक्त गंवाएंगे उनके बच्चे का हाल उतना ही बुरा होता जाएगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखें पोस्ट
Tragedy averted with God's grace ????
— Sunderdeep - Volklub (@volklub) July 20, 2023
There will always be a moment that no matter how smart you think you are, you will panic and have a brain-fade moment.
So today while picking my 3 years old sons from school, one of them locked himself inside with windows fully rolled up.… pic.twitter.com/SeG9Be1kh2
इस जुगाड़ से बनी बात
इस बीच उन्हें सामने ही पंचर की दुकान नजर आई. उन्होंने बिना कारण बताए पंचर वाले को सबसे भारी हथौड़ा लेकर आने को कहा. पंचर वाला उनके साथ कार के पास पहुंचा और एक दो बार के वार से पिछले कांच को फोड़ दिया. कांच में जो जगह बनी बच्चे ने वहां चाबी अपने पिता को दे दी. बैक टू बैक किए अपने ट्वीट में सुंदर दीप सिंह ने लिखा है कि, इस घटना ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया भी. वो आखिर में लिखते हैं कि, अपने बच्चों के हाथ में कभी चाबी मत दो. वो खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अपनी इस गलती को वो कभी नहीं भूलेंगे.
ये भी देखें- आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की एयरपोर्ट कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं