मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया जिले के चरराई गांव में असमाजिक तत्वों ने एक दलित का घर जला दिया और उस परिवार के लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी. पीड़ित परिवार का कसूर ये था कि मज़दूरी को लेकर हुए विवाद में परिवार ने समझौता करने से इनकार कर दिया था. पीड़ित संदीप दोहरे के मुताबिक 2018 में उसके छोटे भाई संतराम दोहरे का पवन यादव से मज़दूरी को लेकर विवाद हुआ था, इस मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की थी, इस मामले में आरोपी पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे थे, इंकार करने पर कथित तौर पर पवन यादव के परिजनों ने बंदूक की बटों से दोनों दलित भाइयों को बेरहमी से पीटा और उनका घर जला दिया.
दतिया जिले के चरराई गांव में असामाजिक तत्वों ने एक दलित का घर जला दिया, उसे बेरहमी से मारा सिर्फ इसलिये क्योंकि उन्होंने आरोपी पवन यादव के साथ मज़दूरी को लेकर हुए विवाद में समझौता करने से इंकार कर दिया था @ndtvindia @ndtv@ChouhanShivraj @drnarottammisra @OfficeOfKNath pic.twitter.com/B93Ku8VC4a
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) November 22, 2020
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
घटना शनिवार दोपहर 2 बजे की बताई गई है. घटना की जानकारी मिलने पर डायल-100 की पुलिस सेवा मौके पर पहुंची और घायल युवक को इंदरगढ़ अस्पताल भेजा, जहां उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा हैं कि दबंग 5 बाइकों पर सवार होकर आए थे, कारतूस खत्म हुए तो भाग निकले.
मध्य प्रदेश: 3 साल के कुत्ते का कराया DNA टेस्ट, जानिए किस वजह से पुलिस को लेना पड़ा ये फैसला
रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जब दोहरे भाई घर पर थे तभी पवन यादव कल्लू यादव और अपने चार रिश्तेदारों और पड़ोसी के साथ पांच बाइक पर सवार होकर पहुंचे. उनके साथ 10-12 लोग और थे. घर में घुसते ही आरोपियों ने दलित भाइयों की बेरहमी से बंदूक की बट और कुल्हाड़ी से पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद खपड़ैल के घर में आग लगा दी.
मध्य प्रदेश में GRP की बड़ी लापरवाही, शव को खुले में छोड़ा, चूहों ने कुतर डाली आंखें
आरोपियों ने इसके बाद हवाई फायरिंग भी की. इसे देख गांव के दूसरे लोग वहां जमा हो गए. हल्ला हंगामा करने पर भीड़ ने तीन बाइक को आग के हवाले कर दिया, जबकि दो बाइक लेकर भागने में आरोपी कामयाब रहे. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं