विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2017

चक्रवात 'ओखी' कमजोर पड़ा, गुजरात के तट तक नहीं पहुंचने की संभावना- 10 अहम बातें

इससे पहले मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन में बताया गया था कि 5 दिसंबर की रात तक यह सूरत के पास दक्षिण गुजरात और पड़ोसी महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों से गुजर सकता है.

चक्रवात 'ओखी' कमजोर पड़ा, गुजरात के तट तक नहीं पहुंचने की संभावना- 10 अहम बातें
ओखी तूफान कमजोर पड़ा
अहमदाबाद:
  1. इससे पहले मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन में बताया गया था कि इसके धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान है और 5 दिसंबर की रात तक यह सूरत के पास दक्षिण गुजरात और पड़ोसी महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों से गुजर सकता है.
  2. कुछ दक्षिणी राज्यों में दहशत फैलाने के बाद ओखी चक्रवात मंगलवार को मुंबई तट से होकर गुजरा. चक्रवात के चलते मुंबई और इसके उपनगरीय इलाकों में सुबह से बारिश हुई लेकिन दोपहर तक यह थम गई.
  3. बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक चक्रवात का कोई प्रभाव नहीं पड़ा और महानगर में सड़क एवं रेल यातायात सामान्य है।
  4. गुजरात के राजस्व विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार के अनुसार कम से कम नौ जिलों में मंगलवार सुबह से हल्की बारिश हुई.
  5. केंद्र सरकार ने मंगलवार को चक्रवात ओखी को देखते हुए परामर्श जारी करके महाराष्ट्र और गुजरात के भागों में नदियों का जलस्तर 'तेजी से' बढ़ने की चेतावनी दी थी.
  6. जल संसाधन मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा से अगले तीन दिन तटीय क्षेत्रों में पर्याप्त निगरानी रखने को कहा.
  7. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को गुजरात और तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्रियों से बातचीत की और केंद्र सरकार द्वारा हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया.
  8. नड्डा ने कहा कि उनका मंत्रालय सभी तरह के संसाधनों और किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए डॉक्टरों को तैयार रखी हुई है.
  9. उन्होंने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सहायता पहुंचाने के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में रहें.
  10. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि ओखी के तमिलनाडु और केरल तटों से टकराने के बाद 39 लोग मारे गए और 167 मछुआरे अब भी लापता हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyclone, Ockhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com