विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 22, 2013

आंध्र में चक्रवाती तूफान हेलेन ने दी दस्तक, सात की मौत

Read Time: 1 min
आंध्र में चक्रवाती तूफान हेलेन ने दी दस्तक, सात की मौत
हैदराबाद:

चक्रवाती तूफान हेलेन ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के मछलीपत्तनम के करीबी तट पर दस्तक दे दी। इसके चलते मूसलाधार बारिश हो रही है। तूफान और भारी वर्षा की वजह से सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, तटीय इलाकों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

तूफान की वजह से जड़ सहित उखड़कर गिरे पेड़ों से यातायात, संचार और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। कृष्णा के तटीय जिलों और गोदावरी के दो जिलों में तूफानी हवाओं की रफ्तार 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच गई है। अधिकारियों ने कहा कि अधिकांश मौतें पेड़ों के गिरने से हुईं। समुद्र अशांत बना हुआ है और कुछ इलाके कुछ मीटर तक पानी में डूब गए हैं।

विशाखापत्तनम तूफान चेतावनी सेंटर के मुताबिक, तूफान के चलते अपराह्न 2 बजे कृष्णा जिले में स्थित मछलीपत्तनम के करीब भूस्खलन हुआ। अधिकारियों ने कहा कि तूफान को तट को पार करने में अभी कुछ और समय लगेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
जिद पर अड़े राहुल तो फिर सांसदों में पर्चियां बंटेंगी, जानें कैसे होगा स्पीकर का चुनाव
आंध्र में चक्रवाती तूफान हेलेन ने दी दस्तक, सात की मौत
सरकार ने CBI को सौंपी NEET परीक्षा में धांधली से जुड़े मामले की जांच
Next Article
सरकार ने CBI को सौंपी NEET परीक्षा में धांधली से जुड़े मामले की जांच
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;