विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2011

महिला खिलाड़ी की हत्या करने वाले जवान की मौत

पटना: राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी की हत्या करने के बाद खुद पर भी गोली चलाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जसवंत सिंह नामक जवान का पटना मेडीकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा था और गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। सिंह ने कबड्डी खिलाड़ी मनीषा कुमारी से उसका फोन नंबर मांगा था लेकिन जब उसने इससे इनकार कर दिया तो उसने अपनी एके 47 राइफल से बुधवार की शाम उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सिंह ने खुद को भी गोली मार ली थी। सिंह मोइनुल हक स्टेडियम में सीआरपीएफ कैम्प में तैनात था। इस स्टेडियम में 34वें राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने जा रहीं महिला खिलाड़ी अभ्यास के लिए आती हैं। राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत 12 फरवरी को झारखण्ड में होनी है। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली करीब 20 वर्षीया मनीषा बिहार की महिला कबड्डी टीम की सदस्य थी। पुलिस का कहना है कि सिंह पिछले कुछ दिनों से उसका पीछा कर रहा था। पुलिस ने बताया राजस्थान का रहने वाला सिंह सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन से सम्बद्ध था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कब्बडी खिलाड़ी, जवान, मौत, गोली मारी