आधे विधायकों का समर्थन प्राप्त होने का दावा करने और पार्टी आलाकमान से 48 घंटे के अंदर पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाने की मांग कर पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की ओर से अपना सत्ता संघर्ष तेज करने के साथ ही कर्नाटक की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार संकट में फंस
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरू:
आधे विधायकों का समर्थन प्राप्त होने का दावा करने और पार्टी आलाकमान से 48 घंटे के अंदर पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाने की मांग कर पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की ओर से अपना सत्ता संघर्ष तेज करने के साथ ही कर्नाटक की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार संकट में फंस गई।
फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए ताजा प्रयास कर रहे येदियुरप्पा ने कहा, ‘आज 55 विधायक यहां हैं। कल 15 और जुड़ जाएंगे। मुझे विश्वास है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व इस घटनाक्रम का संज्ञान लेगा और यथासंभव उपयुक्त फैसला करेगा।’
कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास अध्यक्ष समेत 120 विधायक हैं। उन्होंने कहा, ‘48 घंटे तक इंतजार कीजिए। यह समय सीमा नहीं है। लेकिन मैं सुनिश्चित हूं कि पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा।’
इसी के साथ उन्होंने यह संकेत दिया है कि भाजपा नेतृत्व उनके उत्तराधिकारी डीवी सदानंद गौड़ा को 21 मार्च विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करने से पहले ही उन्हें फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नियुक्त करने की उनकी मांग पर कुछ फैसला करना पड़ेगा।
येदियुरप्पा यहां अपने निवास पर अपने समर्थकों के साथ बैठक करने के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत कर रहे थे।