विज्ञापन
This Article is From May 22, 2020

मुंबई में नॉन कंटेनमेंट जोन्‍स में शराब की होम डिलीवरी की इजाजत दी गई..

बृहन्‍नमुंबई महानगरपालिका निगम (BMC) ने शुक्रवार को कंटेनमेंट जोन्‍स को छोड़कर शहर में शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी है लेकिन अभी शराब की काउंटर पर बिक्री नहीं होगी. बीएमसी के आदेश में कहा गया है कि "ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का उपयोग शराब की होम डिलीवरी के लिए जा सकता है

मुंबई में नॉन कंटेनमेंट जोन्‍स में शराब की होम डिलीवरी की इजाजत दी गई..
प्रतीकात्‍मक फोटो
मुंंबई:

Covid-19 Pandemic: Covid-19 Pandemic: बृहन्‍नमुंबई महानगरपालिका निगम (BMC) ने शुक्रवार को कंटेनमेंट जोन्‍स को छोड़कर शहर में शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी है लेकिन अभी शराब की काउंटर पर बिक्री नहीं होगी. बीएमसी के आदेश में कहा गया है कि "ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का उपयोग शराब की दुकानों की ओर से होम डिलीवरी के लिए जा सकता है इससे पहले शहर में पहले शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था.बीसीएम ने केवल परमिट धारकों को शराब की डिलीवरी की इजाजत दी है. बीएमसी क‍मिश्‍नर की ओर से यह संशोधन किया गया है.शहर में शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया था.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के बीच जब देश में शराब की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया था तो दुकानों पर सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों को बड़े पैमाने पर उल्‍लंघन हुआ था. कई जगह तो शराब की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी. देश में कोरोना के केसों की संख्‍या 1 लाख 18 हजार के पार पहुंच गई है. महाराष्‍ट्र राज्‍य और महानगर मुंबई कोरोना के कारण सबसे ज्‍यादा प्रभावित है. महाराष्‍ट्र में कोरोना के केसों की संख्‍या 41 हजार के पार पहुंच गई है और राज्‍य में इस वायरस के कारण अब तक 1400 से ज्‍यादा लोगों की जान गई है. राज्‍य में 28462 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं और एक्टिव केसों की संख्‍या 28 हजार 462 है.

VIDEO: Red Zone में कुछ इस तरह से आगे बढ़ रही है जिंदगी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BMC, Liquor Delivery, Permit Holders, Covid-19 Pandemic, Non-containment Zone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com