महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में सोमवार को मध्य मार्च के बाद सबसे कम 2662 नए मामले सामने आए जबकि 78 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी. बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (BMC) के आंकड़ों के अनुसार इसके साथ ही महानगर में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,58,866 हो गई है जबकि 13,408 लोगों की इससे मौत हो चुकी है. शहर में गत 24 घंटे में बस 23,542 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई. अब तक यहां 55,13,783 जांच की जा चुकी हैं.
कोरोना की दूसरी लहर मई के मध्य में चरम पर पहुंचेगी, नेशनल कमेटी ने केंद्र को किया था आगाह
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोमवार को जो नये मामले सामने आये वो 17 मार्च के बाद सबसे कम रोजाना मामले हैं. यहां 17 मार्च को 2377 मामले सामने आये थे. सामान्यत: सोमवार को सप्ताह के अन्य दिनों की तुलना में कम मामले सामने आते हैं क्योंकि सप्ताहांत पर कोरोना वायरस जांच कम हो जाती है. रविवार को यहां कोविड-19 के 3672 नये मामले सामने आये थे और 79 मरीजों की जान चली गयी थी. यहां मामले लगातार घट रहे हैं.
बीएमसी के अनुसार गत 24 घंटे में यहां 5,746 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई. इसके साथ ही महानगर में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5,89,619 हो गई है. यहां इस समय 54,143 मरीज उपचाराधीन हैं. मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 89 हो गयी है.
Vitamin C For Immunity: इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर इन फूड्स का करें सेवन
वहीं, महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 48,621 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 47,71,022 तक पहुंच गई. महाराष्ट्र में पिछले 30 दिन की अवधि में सोमवार को पहली बार एक ही दिन में नए मामलों की संख्या 50,000 के आंकड़े से कम दर्ज की गई है.
महाराष्ट्र में 519 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित हुए
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं