- भारत में ढाई करोड़ लोगों को भोजन बांटने के लक्ष्य के हैं करीब
- लक्ष्य को मशहूर सिंगर लताजी को समर्पित करना चाहते हैं
- अब स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवार की मदद करना चाहते हैं
Coronavirus Pandemic: कोरोना वायरस महामारी के बीच स्टार शेफ विकास खन्ना (Vikas Khanna) जरूरतमंदों की मदद में जुटे हुए हैं. कोविड-19 (COVID-19) के प्रकोप के बीच वे पूरे देश में करीब ढाई करोड़ जरूरतमंद लोगों को खाना बांटने के लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच चुके हैं. अब उन्होंने इस महामारी के चलते मुश्किलों का सामना कर रहे एक करोड़ स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवारों को जरूरी राशन उपलब्ध कराने का फैसला किया है.भारत में कोरोना का प्रकोप फैलने के बाद से इस 48 वर्षीय मशहूर शेफ और लेखक ने मैनहट्टन में अपने घर से (Home in Manhattan) बड़े पैमाने पर खाद्य वितरण अभियान का संचालन किया है.
शशि थरूर ने कोरोना पॉजिटिव अमित शाह के निजी अस्पताल में भर्ती होने पर उठाया सवाल..
मार्च में भारत मेें लॉकडाउन लागू होने के बाद से लोग अपनी जगहों में फंस गए थे और उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. खन्ना ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, "हम राशन एकत्र कर रहे हैं और देशभर में लगभग 10 मिलियन स्ट्रीट वेंडर्स के लिए भोजन/राशन देने की योजना बना रहे हैं जो वास्तव में भारतीय भोजन की असली विरासत को संभाल रहे हैं." खन्ना ने 125 से अधिक भारतीय शहरों में कई अनाथालयों, वृद्धाश्रमों, कुष्ठ केंद्रों, विधवा आश्रमों, मुंबई के प्रसिद्ध डब्बावालों, वाराणसी में कारीगरों और शिल्पकारों के साथ-साथ प्रवासी श्रमिकों और सैकड़ों हजारों लोगों को राशन, भोजन और जरूरी सामान वितरित किया है. लगभग 50 अग्रणी ब्रांडों, सार्वजनिक और निजी संगठनों और व्यक्तियों ने खन्ना के 'Feed India' अभियान के साथ भागीदारी की है और इसके प्रति समर्थन जताया है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दंगों में मुस्लिम परिवार ने बचाई थी विकास खन्ना की जान, 26 साल बाद फिर से हुई मुलाकात
खन्ना जल्द ही कोरोना वायरस महामारी के बीच पूरे भारत में 25 मिलियन लोगों को भोजन वितरित करने के 'माइल स्टोन' को छू लेंगे. वे कहते हैं कि वह इस उपलब्धि को महान गायिका लता मंगेशकर (Legendary Singer Lata Mangeshkar) को समर्पित करेंगे, जिनके साथ उनकी 'खास बांडिंग' है. विकास खन्ना याद करते हैं कि उनकी मां कई घंटों तक काम करने और अमृतसर में भोजन का प्रबंध करने के बाद लताजी के गीतों को सुना करती थीं. खन्ना इसके साथ ही बिहार और असम के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में दो मिलियन लोगों को भोजन, कपड़े, मच्छर भगाने वाली आवश्यक सामग्री, मोमबत्तियाँ जैसी सामग्री की आपूर्ति करने की योजना पर भी काम कर रहे हैं. उनकी कोशिश इन दोनों राज्यों के दूरदराज में रह रहे प्रभावितों पर पहले राहत सामग्री पहुंचाने की है.
186 दिन में 18 लाख से ज्यादा कोरोना केस
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं