जब भी अच्छे खाने की बात की जाती है, तो टीवी पर दिखने वाला विकास खन्ना का मासूम चेहरा याद आता है. शेफ विकास न सिर्फ अपने बेहतरीन खाने के लिए बल्कि अपने संघर्ष भरे सफर के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने बहुत कुछ खोकर और कई बार टूटकर खुद को दोबारा मजबूती से खड़ा किया है लेकिन अब वे दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं. शेफ फिलहाल इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. विकास खन्ना ने कुकिंग की दुनिया में अपना काम कमाने के लिए काफी मेहनत की है और आज टाइम्स की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में शामिल होने के बाद शेफ दोबारा अपनी बीती दुनिया में पहुंच गए हैं.
संघर्ष के दिनों को किया याद
विकास खन्ना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है और बताया कि कैसे 1989 में विवेक पब्लिक स्कूल में भटूरा छोले बेचने से लेकर उन्होंने 8 बार मिशेलिन स्टार तक जीतने तक का सफर पूरा किया है. उन्होंने लिखा, 1991 में मैंने पाक कला को चुना, एक ऐसा निर्णय जिसने मेरी दादी को छोड़कर लगभग सभी को शर्मिंदा कर दिया. अपमान के कई साल ऐसे थे जिनके बारे में मैं शायद ही कभी बात करता हूं. ऐसे क्षण जिन्होंने मुझे लगभग तोड़ दिया था. 2000 में जब मेरा बैंक्वेट ध्वस्त हो गया, तो मैंने लगभग हार मान ली थी. मैं संयुक्त राज्य अमेरिका चला गया और नए सिरे से शुरुआत की."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अमेरिका में भी विकास खन्ना की नई शुरुआत आसान नहीं रही. उनके पास न तो काम करने की कोई जगह थी और न ही रात बिताने के लिए छत. उन्होंने सड़कों पर खाना बनाकर बेचा और लोगों के घरों की सफाई की. इस दौरान उनके साथ विदेशों में शोषण भी हुआ. उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "घरों की सफाई करना, ट्राइबेका की सड़कों पर खाना बेचना, ग्रैंड सेंट्रल में सोना, एनवाईसी रेस्क्यू में बेघर होने का अनुभव करना, नींद न आने वाली रातें और ट्रेन नंबर 7 में 'करी बॉय' कहकर पुकारा जाना और फिर भी, मैं आगे बढ़ता रहा. वहां से …8 मिशेलिन स्टार तक. फिर एक समय आया और टूट गया. अपनी बहन से किए वादे को पूरा करने के लिए फिर उठा और अब साल 2026 में 100 विश्व के सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हो गया हूं. मैं अभी इसे समझने की कोशिश कर रहा हूं...सफर जारी है."
यह भी पढ़ें: वो फिल्म, जिसने बॉलीवुड को दी पहली 100 करोड़ी फिल्म, राजेश खन्ना का कैमियो बना लकी, न्यूकमर बन गया सुपरस्टार
8 मिशेलिन स्टार एक अत्यंत प्रतिष्ठित पाक सम्मान है. यह गुणवत्ता का उच्चतम मूल्यांकन है, जो सामग्री, तकनीक, स्वाद और निरंतरता पर आधारित होता है. जब कोई शेफ या रेस्टोरेंट ग्रुप के पास अलग-अलग रेस्टोरेंट्स में मिले स्टार्स को जोड़कर गिना जाता है, तो कुल मिलाकर 8 स्टार हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं