भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों को कोरोनावायरस (Coronavirus) ने अपनी जद में लिया है. देश में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62,480 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 1,587 मरीजों की घातक वायरस की वजह से मौत हुई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वालों मरीजों की संख्या लगातार 36वें दिन अधिक है. पिछले 24 घंटे में 88,977 मरीज ठीक हुए हैं. इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या में आई है. 73 दिन बाद एक्टिव केस 8 लाख के नीचे (7,98,656) आ गए हैं.
नए मामले सामने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 2 करोड़ 97 लाख के पार (2,97,62,793) पार पहुंच गए हैं. अब तक संक्रमण की वजह से कुल 3,83,490 मरीजों की मौत हुई है. वहीं, कोरोना को मात देने में कामयाब रहे लोगों की संख्या देश में 2 करोड़ 85 लाख से ऊपर (2,85,80,647) है.
भारत में COVID-19 की दूसरी लहर अब थम रही है. दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहीं अन्य राज्यों ने कोरोना संबंधी पाबंदियों में ढील देनी शुरू कर दी है.
Here are the Live updates on coronavirus (COVID-19) cases in Hindi: