Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोनावायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,58,333 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,566 नए मामले सामने आए हैं और 194 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से अभी तक 4,531 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 67,692 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं. रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है. यह 42.75 प्रतिशत पर पहुंच गया है. बहरहाल देश के सभी राज्यों से इसके मरीज सामने आ चुके हैं, हालांकि कई राज्य ऐसे भी हैं जो इस महामारी से मुक्त हो चुके हैं. देश में पिछले 6 दिनों से प्रतिदिन कोरोना के 6000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.86 प्रतिशत है, जबकि विश्व औसत 6.36 प्रतिशत है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने COVID-19 महामारी के बीच देश में लॉकडाउन लागू करने के फैसले को सही बताया है. मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन से कई फायदे हुए हैं और उनमें से सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इसने कोविड-19 के प्रसार की गति को कम किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus Live Updates, Coronavirus India Update, Lockdown Fourth Phase