विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2020

Coronavirus: कोविड-19 से मृत्यु दर के मामले में जल्द ही रूस को पीछे छोड़ देगा भारत

Coronavirus: दुनिया में प्रतिदिन के कोविड-19 संक्रमण के मामलों में भारत पिछले कुछ समय से तीसरे नंबर पर

Coronavirus: कोविड-19 से मृत्यु दर के मामले में जल्द ही रूस को पीछे छोड़ देगा भारत
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

World Coronavirus: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कोरोना वायरस संक्रमण के 21 से 25 जून तक के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में प्रतिदिन के कोविड-19 संक्रमण के मामलों में भारत पिछले कुछ समय से तीसरे नंबर पर है. मरने वालों की तादाद के मामले में भारत दुनिया के देशों में कभी दूसरे तो कभी चौथे नंबर पर चल रहा है. मौतों के मामले में भारत फिलहाल चौथे नंबर पर है पर जल्द ही रूस को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा.

रूस 21 जून से हर दिन नए मामलों को लेकर 7 हजार के आंकड़ों के आसपास होता है जबकि भारत में हर दिन रूस से दोगुने से भी ज़्यादा नए मामले आ रहे हैं.

नए मामले और मौतें-

21 जून  
अमेरिका : नए मामले-36617, मौतें-690
ब्राज़ील :  नए मामले- 54771 , मौतें-1206
भारत: नए मामले- 15413 , मौतें-306
रूस : नए मामले- 7728, मौतें-109 

22 जून
अमेरिका:  नए मामले- 32349 , मौतें-558
ब्राज़ील: नए मामले- 34666, मौतें-1022
भारत : नए मामले- 14821, मौतें- 445
रूस: नए मामले- 7600 , मौतें-95

23 जून
अमेरिका : नए मामले-27575, मौतें-308
ब्राज़ील : नए मामले- 17459 , मौतें- 641 
भारत : नए मामले- 14933, मौतें-312
रूस : नए मामले- 7425, मौतें-153
मेक्सिको में इस दिन 1044 लोगों की मौतें हुईं 

24 जून
अमेरिका : नए मामले- 26519, मौतें-410
ब्राज़ील : नए मामले- 21432 , मौतें- 654 
भारत : नए मामले-15968, मौतें-465
रूस : नए मामले- 7176, मौतें-154

25 जून
अमेरिका : नए मामले- 34191, मौतें-784
ब्राज़ील : नए मामले- 39436 , मौतें-1374 
भारत : नए मामले- 16922, मौतें-418
रूस : नए मामले- 7113, मौतें-92
मेक्सिको में 793 मौतें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Coronavirus, World Coronavirus, Mortality Rate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com