विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना COVID-19 के नए मामलों में आज कमी दर्ज की गई. देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus Live Updates) के कुल 29,616 नए मामले सामने आए हैं, जो कल के मुकाबले 5.6 फीसदी कम है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 290 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. देश में अब तक 4,46,658 लोग घातक वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं. देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़, 36 लाख, 24 हजार 419 हो गई है.

देश में एक्टिव केस 3 लाख के करीब (3,01,442) बनी हुई है, जो कुल मामलों का 1 फीसदी से भी कम (0.90 फीसदी) है. देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,280 की वृद्धि हुई है. 

भारत में रिकवरी रेट 97.78 फीसदी दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है. पिछले 24 घंटों में कुल 28,046 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में नए मामलों की तुलना में ठीक हुए मरीजों की संख्या में कमी देखी गई. देशभर में अबतक कुल 3 करोड़, 28 लाख, 76 हजार, 319 लोग कोविड महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases Updates, India Coronavirus Cases Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com