देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. आंकड़ों की बात करें तो रविवार को पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 30,256 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं, जो रविवार की तुलना में कम हैं. रविवार को 30,773 मामले दर्ज किए गए थे. बीते 24 घंटे में 295 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. देश में अब तक 4,45,133 लोगों की वायरस की वजह से जान जा चुकी है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव केस एक प्रतिशत से कम हैं. फिलहाल, भारत में 3,18,181 मरीजों का कोरोना का इलाज चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 0.95 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में 43,938 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं. अब तक कुल 3,27,15,105 लोग कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं.
टीकाकरण पर गौर किया जाए तो देशव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक कुल 80.85 करोड़ डोज लोगों को दी गई है. इसमें से 37,78,296 खुराक पिछले 24 घंटों में दिए गए हैं.