Coronavirus India Updates : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 67,708 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 73.07 लाख हो गई और इनमें से कुल 63,83,441 लोगों के स्वस्थ हो जाने से संक्रमणमुक्त हुए लोगों की दर बढ़कर 87.35 प्रतिशत हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 73,07,097 हो गए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 680 और लोगों की मौत हो जाने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,11,266 हो गई है. देश में कोविड- 16 के कारण मृत्यु-दर गिरकर 1.52 प्रतिशत रह गई है. अभी 8,12,390 लोग उपचाराधीन हैं, जो संक्रमित हुए कुल लोगों का 11.11 प्रतिशत है. आईसीएमआर के अनुसार, 14 अक्टूबर तक कुल 9,12,26,305 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से बुधवार को 11,36,183 नमूनों की जांच की गई. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे, जबकि 23 अगस्त को इनकी संख्या 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus