भारत में एक दिन में कोविड-19 के 26,291 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई. आंकड़ों के अनुसार, देश में 85 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आए. इससे पहले 20 दिसम्बर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 118 और मरीजों की मौत होने के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 1,58,725 हो गई. देश में पिछले पांच दिनों से उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ रही है. अभी कुल 2,19,262 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.93 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 1,10,07,352 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. हालांकि मरीजों की ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 96.68 प्रतिशत है. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus Cases In India Today, Covid-19 Cases In India, Corona Death Count India