विज्ञापन
5 years ago

India Coronavirus Updates : शुक्रवार की सुबह आठ बजे देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3.43 लाख नए केस दर्ज हुए हैं. ये मामले गुरुवार को मामलों से कम हैं, वहीं, मौतों की संख्या में भी कमी आई है. पिछले 24 घंटों में 3,43,144 नए मामले सामने आए हैं और इस अवधि में 4,000 मौतें हुई हैं. देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 3704893 हो गई है. पिछले 24 घंटों में 344776 लोग ठीक हुए हैं. पॉजिटविटी रेट 18.29% है. 

पिछले 24 घंटे में 20,27162 वैक्सीनेशन हुआ है और अबतक कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,92,98,584 हो चुका है. 24 घंटों में 18,75,515 टेस्ट किए गए हैं. 

देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी. वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी. 

इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार हो गए थे. भारत ने चार मई को गंभीर स्थिति में पहुंचते हुए दो करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases Updates, India Coronavirus Latest News, India Coronavirus Cases Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com