Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है. रविवार को कोविड-19 के नए केस 60,000 से नीचे तो आज 55 हजार से भी नीचे आ गए हैं. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी घटी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 53,256 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि 88 दिनों का सबसे कम आंकड़ा है. इस दौरान, 1422 लोगों की वायरस की वजह से जान गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 2,88,44,199 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 78,190 मरीज इस संक्रमण से ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या आज फिर ज्यादा रही. देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 लाख से कुछ ज्यादा रह गई है, जो कि राहत बात है.
Here are the updates on coronavirus (COVID-19) cases in Hindi: