5 years ago
नई दिल्ली:
Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 58,419 नए मरीज मिले हैं, जो 81 दिनों में सबसे कम मामले हैं. पिछले 24 घंटे में 1576 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. जबकि इस दौरान 87,619 मरीज कोरोना महामारी से उबरे हैं.
यह लगातार 38वां दिन है, जब कोरोना के नए मामलों के मुकाबले महामारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही है. देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट गिरकर 3.22 फीसदी पर आ गया है. रविवार को मिलाकर 13 दिन हो चुके हैं, जब पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम है.