भारत में आज यानी रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 36 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए. देश में कोरोना के मामलों में कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 36,083 नए COVID-19 केस रिपोर्ट हुए हैं जबकि इस दौरान 493 मरीजों की संक्रमण के चलते जान गई है. भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,21,92,576 हो गई है.
कोरोना से पिछले 24 घंटे में 37,927 मरीज ठीक हुए हैं. ठीक होने वाले कुल मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या 3,13,76,015 हो गई है. बीते 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही. इससे एक्टिव केस की संख्या में कमी आई है. देश में फिलहाल 3,85,336 लोगों का इलाज चल रहा है.
कोरोना से कुल मौतों की बात करें तो उनकी संख्या 4,31, 225 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 73,50,553 लोगों का टीकाकरण हुआ. अब तक कुल वैक्सीन की 54,38,46,290 डोज दी जा चुकी है.