विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है. आज फिर कोविड-19 के नए मामले 40 हजार के पार आए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 40,120 नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि इस दौरान 585 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 42,295 मरीज ठीक हुए हैं. पूरे देश में कुल 3,13,02,345 लोग करोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट भी अभी तक की सबसे ज्यादा 97.46 प्रतिशत पर है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3,85,227 रह गई है. पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही. इससे एक्टिव केस में कमी आई है.

पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की  57,31,574 डोज लगी है. अब तक के कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 52,95,82,956 खुराक हो चुका है. दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.04 फीसद है. पिछले 18 दिनों से यह 3 प्रतिशत के नीचे है. वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर भी 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है. यह 2.13 प्रतिशत है.

Here are the LIVE Updates Of India Coronavirus in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases In India Today, Coronavirus India Today Update, Coronavirus India Update Hindi, Covid-19 Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com