विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1.13 करोड़ के पार पहुंच गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 23,285 नए मामले दर्ज होने के साथ संक्रमितों की कुल तादाद 1,13,08,846 हो गई है. इस दौरान यानी बीते 24 घंटे में 117 मरीजों की वायरस के चलते मौत हुई है. देश में कोरोनावायरस से अब तक 1,58,306 लोगों की मौत हो चुकी है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 15,157 मरीज ठीक हुए हैं. इसी के साथ भारत में अब तक 1.09 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना महामारी को मात देने में सफल हुए हैं. रिकवरी रेट 96.86 प्रतिशत हो गया.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. मुंबई में गुरुवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1508 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,38,631 तक पहुंच गई. वहीं, कोविड-19 (COVID-19) के चार और मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 11,515 हो गई.

वहीं राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बारे फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है. गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 409 नए मरीज सामने आए. दो महीने बाद ऐसा हुआ है जब 400 से ज्यादा नए मामले सामने आए हों. इससे पहले 8 जनवरी को 444 केस सामने आए थे. 

Coronavirus updates in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus India, Covid 19, COVID-19 Cases, Coronavirus India LIVE Updates, Coronavirus Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com