भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है. Covid-19 के नए मामलों में 12.5 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. पिछले 24 घंटे में 1,79,723 नए मामले दर्ज किए गए हैं. सिर्फ 13 दिन में कोविड के डेली केस 28 गुणा हो गए हैं. 28 दिसंबर को 6,358 कोविड मामले सामने आए थे. भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 35,707,727 हो गई है. वहीं, एक्टिव मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या 7 लाख पार हो चुकी है. अभी 723,619 सक्रिय मरीज हैं. कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों आंकड़े पर गौर करें तो पिछले 24 घंटे में 46,569 लोग इससे ठीक हो चुके हैं. इसके साथ ही अब तक कुल 34,500,172 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 146 लोगों ने कोरोना की वजह से जान गंवाई है. अब तक देश में कुल 483,936 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हो चुकी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus Cases, COVID-19 Cases, Omicron Cases, COVID-19 Death Cases, Corona Testing, Coronavirus