अमेरिका ने पहली बार यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइल सीधे तौर पर देने की मंज़ूरी दी है. शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी पैकेज में यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइल की डायरेक्ट डिलीवरी की जा रही है. वॉशिंगटन टाइम्स के अनुसार अभी यह सुनिश्चित नहीं है कि इन FIM-92 Stinger मिसाइलों की डिलीवरी कब की जाएगी. अमेरिका फिलहाल इस बारे में विचार कर रहा है कि इन मिसाइलों को कैसे डिलीवर किया जाए. अमेरिका एक अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर यह जानकारी दी. द टाइम्स ऑफ इज़रायल के अनुसार फैसला जर्मनी की तरफ से यूक्रेन को 500 स्ट्रिंगर मिसाइल और दूसरे हथियार देने की घोषणा के बाद आया है.
यूक्रेन और रूस के बीच धमकियां परमाणु युद्ध तक पहुंच गई हैं. यूक्रेन के संकट के बीच अमेरिका ने नौसेना ने विवादित ताइवान की खाड़ी में अपना जहाज़ भेजा है. पुतिन ने अपनी परमाणु सेना को हाई अलर्ट पर रखा है. ऐसे में स्टिंगर मिसाइल यूक्रेनी सेना के लिए युद्ध में बड़ा सहारा बन सकती हैं. दावा किया जा रहा है कि यूक्रेनी सेना ने रूस के कुछ विमान स्टिंगर मिसाइल का प्रयोग कर गिराए हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Frontline video of Ukraine shooting at a MiG with a Stinger Missle chasing him away #russianinvasion #RussiaUkraineWar #RussiaUkraine #UkraineUnderAttack pic.twitter.com/ffcbGlhVHA
— 100%Daves!????????????????????????/???????????????? (@daves1331) February 26, 2022
स्टिंगर मिसाइल का बहुत सटीक निशाना होता है. इन्हें आम तौर पर हेलीकॉप्टर और दूसरे एयरक्राफ्ट को नीचे गिराने के लिए प्रयोग किया जाता है. यूक्रेन के अधिकारी रूसी सेना का सामना करने के लिए और शक्तिशाली हथियारों की मांग कर रहे थे.
एस्टोनिया (Estonia)भी यूक्रेन को जनवरी से स्टिंगर मिसाइल दे रहा है. इसके लिए उसे अमेरिका की मंजूरी भी लेनी पड़ी.
अफ़गानिस्तान युद्ध में पलट दिया था पासा
मिलिट्री हिस्ट्री वेबसाइट के मुताबिक स्टिंगर मिसाइल को कंधे पर रख कर दागा जा जा सकता है. अमेरिका में इसे डेवलप किया गया था. स्टिंगर मिसाइल सिस्टम का सैन्य प्रयोग 1981 से शुरू हुआ और आज 29 से ज्यादा देशों में उपयोग किया जा रहा है. इसे EADS लाइसेंस के तहत जर्मनी और तुर्की में भी बनाया जाता है.
Russian helicopter that was forced to land after being hit by a stinger missle. pic.twitter.com/kpvz3LXyYn
— Hookah Smoking Caterpillar, cultist per Piglosi. (@captainroll) February 24, 2022
इसके एडवांस्ड वर्जन में इंफ्रारेड और अल्ट्रावायलेट विजन होता है. इनसे रात के अंधेरे में भी हमला किया जा सकता है.
स्टिंगर मिसाइल से मिसाइल सुपरसोनिक गति से टारगेट पर हमला किया जा सकता है. स्टिंगर मिसाइल को रूस और यूक्रेन के युद्ध से पहले अफगानिस्तान युद्ध , इराक युद्ध , सीरिया युद्ध, में भी प्रयोग किया गया.
कहा जाता है कि जब सोवियत सेना के खिलाफ अफगानिस्तान में अमेरिका की तरफ से स्टिंगर मिसाइल का प्रयोग किया गया तो आसमान से सोवियत और अफगान हवाईजहाज ऐसे गिरने लगे जैसे पहले कभी नहीं देखा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं