Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता ही जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार पार कर गया है. रविवार शाम को स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 40263 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2487 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 1306 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 10887 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. बता दें कि देश में दूसरे चरण का लॉकडाउन तीन मई तक था, लेकिन गृह मंत्रालय ने इसे बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया है. हालांकि इसमें कुछ रियायत भी दी गई है. गृह मंत्रालय की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में कुछ रियायतें भी दी गई हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus Live Updates, Coronavirus Covid 19 Pandemic, Aarogya Setu App, Irrfan Khan