- 24 घंटे में 472 नए केस
- 9 लोगों की मौत हुई
- मरीजों की संख्या 3300 से पार
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus Cases) के मरीजों की संख्या 472 बढ़ गई है और 9 लोगों की मौत हुई है. अब कुल मरीजों की संख्या 3374 और मृतकों का आंकड़ा भी 77 हो गया है. वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 267 है. आपको बता दें कि कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर सरकारों की ओर से हर संभव की कोशिश की जा रही है. बिहार में आज से बाहर से आए लोगों की जांच का एक व्यापक अभियान शुरू है. इसे चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा. वहीं दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात में शामिल होने आए लोगों की तलाश पूरे देश में जारी है और पुलिस इनको जगह-जगह ढूंढ़ रही है. दूसरी ओर सरकार की पूरी कोशिश है कि संक्रमित इलाकों की पहचान कर उस जगह को पूरी तरह से सील कर दिया जाए. कोरोना की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर कोशिश जारी है. इसमें लगे डॉक्टरों और मेडिकल की स्टाफ की भी जितनी तारीफ की जाए कम है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज देश में रात 9 बजे लोग घरों के बाहर दीया जलाएंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि कोरोना से लड़ाई में पूरा देश एकजुट है और गरीब तबके लोग यह न समझें कि वह इसमें अकेले पड़ गए हैं. पीएम मोदी ने इसके साथ लोगों से अपील की है कि इस कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का पूरा ध्यान रखें और कहीं भी भीड़ इकट्ठा न होने पाए.
दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत में इस लड़ाई में सहयोग की बात कर रहा है. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात हुई है. दोनों नेताओं ने मिलकर इस महामारी से लड़ने का संकल्प लिया है. वहीं ट्रंप ने पीएम मोदी से एंटी मलेरिया दला हाइड्रोक्लोरोक्वीन की सप्लाई बढ़ाने के लिए कहा है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस को लेकर कल जिस तरह के आंकड़े सामने आए थे वह काफी परेशान करने वाले .थे. शुक्रवार और शनिवार के बीच 601 नए केस सामने आए थे और 12 लोगों की मौत हुई थी. 24 घंटे के हिसाब से यह अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था. इन आंकड़ों में अच्छी-खासी संख्या तबलीगी जमात वालों की भी शामिल थी. फिलहाल आज शाम के आंकड़ों पर भी नजर रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं